Sonbhadra News: सोनभद्र, जिले में संपूरण अभियान के तहत 2,54, 954 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। सीएमओ डा. अश्वनी कुमार और एसीएमओ प्रतिरक्षक डा. गिरधारी लाल ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर, इस अभियान की शुरूआत कराई।



प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगा यह अभियान

बताया गया कि यह अभियान एक दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत बुधवार से लेकर एक माह के भीतर पडने वाले प्रत्येक बुधवार और शनिवार को इस विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। सभी एएनएम सेंटरों पर विटामिन की खुराक उपलब्ध रहेगी। जहां नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर अभिभावक, विटामिन ए की खुराक दिलाने के साथ ही छूटे टीका को भी लगवा सकेंगे।

Sonbhadra News: बताया गया कि यह अभियान एक दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी।

इससे बढ़ती है बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता

सीएमओ डा. अश्वनी कुमार ने बताया कि विटामिन ए की खुराक पिलाने से बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। यह विटामिन आसानी से घुलनशील है और इसके सेवन से बच्चों को रतौंधी, कुपोषण, निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाने में सहायता मिलती है। अभियान के शुभारंभ के दौरान एसीएमओ डा. प्रेमनाथ, डा. सूबेदार प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एएनएचएम ऋ़पुंजय श्रीवास्तव, अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर राकेश कन्नौजिया, राहुल कुमार कन्नौजिया, यूनिसेफ के संदीप श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद नसीम, मनोज, पुष्पेंद्र शुक्ला आदि की मौजूदगी बनी रही।

फाइलेरिया सर्चिंग अभियान के जरिए चिन्हित किए जाएंगे हाइड्रोसील के मरीज

स्वास्थ्य महकमा फाइलेरिया सर्चिंग अभियान के जरिए हाइड्रोसील मरीजों के चिन्हीकारण का अभियान शुरू करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने बताया कि इस अभियान के जरिए चिन्हित हाइड्रोसील मरीजों को लेकर विशेष ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Sonbhadra News की जानकारी मिल गई होगी, इसे अपने सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें ताकि दूसरो को भी Sonbhadra News की जानकारी हो सके। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए newswala24.in के साथ जुड़े रहे।